खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत गभिरन की प्रधान फूला देवी का निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर जहां परिवार में कोहराम मच गया,वहीं क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों के अनुसार ग्राम प्रधान फूला देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। वह मुख में कैंसर से पीड़ित थीं जिनका जौनपुर, बनारस, लखनऊ आदि जगह से उपचार चल रहा था। बता दें कि वर्ष 2021 में निर्वाचित हुईं फूला देवी के 5 लड़के एवं 2 लड़की हैं। दो बच्चियों की शादी नहीं हुई है जो अभी पढ़ाई कर रही हैं। पति हंसराज जी प्राइवेट शिक्षक हैं। प्रधान प्रतिनिधि उनके छोटे बेटे राम बच्चन गांव के विकास का काम देख रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पति के हंसराज ने दिया। इस मौके पर तमाम लागों ने नम आंखों से फूला देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
0 Comments