भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा एवं पूजन समारोह 3 नवम्बर को

भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा एवं पूजन समारोह 3 नवम्बर को
कायस्थ बंधुओं ने बैठक करके बनायी रणनीति, कईयों को दी गयी जिम्मेदारी
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय संगत पंगत, भगवान चित्रगुप्त पूजन समिति, कायस्थ मंच, विश्व कायस्थ सभा सहित जिले के सभी भगवान चित्रगुप्त संगठन के लोगों की बैठक कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव के खरका कालोनी आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा एवं संचालन अजय वर्मा वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगत पंगत ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में सभी जगहों पर होने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजन में भाग लेंगे एवं सभी भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजन किया जायेगा। एक दुपहिया वाहन से शोभायात्रा निकाली जयेगी। इस मौके पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक संगत पंगत संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक संगठन के साथ मिलकर पूजन दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस में शामिल होने की अपील किया। जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे बारीनाथ मन्दिर में प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजन किया जाएगा। फिर दोपहर 3 बजे एक दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा तक जायेगी जहां दिव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि जो लोग भी कलम का प्रयोग करते हैं, वे सभी भगवान चित्रगुप्त पूजन दुपहिया वाहन शोभायात्रा में शामिल होकर कृतार्थ करें। इस दौरान निर्णय हुआ कि दुपहिया वाहन शोभायात्रा के प्रभारी/संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु राष्ट्रीय सचिव एवं सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये और सह प्रभारी/सह संयोजक अजय वर्मा वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगत पंगत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टीडी बनाये गये। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गये। वहीं बारीनाथ मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त मन्दिर पूजन समिति के प्रभारी संयोजक राकेश श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, गिरिजेश श्रीवास्तव रिटायर्ड बैंक अधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री एवं सह प्रभारी संयोजक संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, राजू जौहरी बनाये गये शोभायात्रा रथयात्रा प्रभारी अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष बनाये गये। दीवानी अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारीनाथ, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा में शामिल हों। राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश अस्थाना प्रदेश संगठन मंत्री एवं उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में सभी संगठनों के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में भगवान चित्रगुप्त के तमाम भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments