आगामी 3 नवम्बर यम द्वितीया को होगा चित्रगुप्त मन्दिर में पूजा
जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक कायस्थ को करनी चाहिए, वह उनके आराध्य हैं, यह उनका धर्म है। हर कायस्थ के घर में, मन मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का वास होना चाहिए। आगामी 03 नवम्बर कार्तिकस के शुक्ल पक्ष को यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में 12 बजे दिन में होगी। सभी कायस्थ सपरिवार पूजन में उपस्थित होकर पुण्य के भागीदार बने। उक्त बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कही। अभाकाम द्वारा पूर्व निर्धारित एक बैठक संरक्षक एससी लाल के नईगंज स्थित स्कूल में शनिवार की शाम को हुई। संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सरस चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त का माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। आशीष श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, एससी लाल, सरोज श्रीवास्तव आदि ने अपने संबोधन में भगवान चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन करते हुए चित्रगुप्त पूजा में पहुंचने की अपील किया। सभी आजीवन सदस्यों/सक्रिय सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदत्त सदस्यता प्रमाण वितरित किया गया। साथ उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओं को कायस्थ पत्रिका व श्री चित्रगुप्त चालीसा वितरित किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए 02 नवंबर को नगर पालिका परिषद से चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक निकलने वाले भव्य शोभायात्रा में भाग लेने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वसम्मति से तय हुआ कि सभी कायस्थ 02 तारीख को शोभायात्रा में भाग लेंगे। 03 तारीख को 12 बजे चित्रगुप्त मंदिर पर पूजा करेंगे। तत्पश्चात सायं 06 बजे जनक कुमारी स्कूल हुसैनाबाद में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, बाबा धर्मपुत्र अशोक, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अंबुज शिवाजी, अजय, रितेश, विजय, विकास, सूरज, महित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।
0 Comments