धान खरीद को लेकर हुई बैठक में डीएम ने मातहतों को दिये आवश्यक निर्देश

धान खरीद को लेकर हुई बैठक में डीएम ने मातहतों को दिये आवश्यक निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी धान खरीद केंद्र में मानक के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर लें। किसान जब भी क्रय केन्द्र पर आये तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। केंद्र प्रभारी किसानों से विनम्रतापूर्वक बातें करते हुए उनके धान की खरीद करें। यदि मीडिया में किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारियों के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती हैं, सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गत वर्ष के डिफाल्टर राइस मिलों को विभाग से सम्बद्ध न किया जाय। क्रय केन्द्रों पर बैनर—पोस्टर के माध्यम से किसानों से धान क्रय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जाय। क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद 1 नवम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक किया जायेगा। धान का समर्थन मूल्य (सामान्य धान 2300 रुपए प्रति कुन्तल) ग्रेड ए का 2320 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है। धान क्रय में पारदर्शिता एवं किसानों के बेचे गये धान के मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments