जौनपुर - शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर में मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जनपद-जौनपुर में लिंग असमान्ता समाप्त करने हेतु बलिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
मा0 राज्यसभा सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटिया कुल का नाम रोशन करती है। बेटियों को जरूर पढ़ाइयें। आज के समय में बेटिया कही भी लड़को से पीछे नही है। हर क्षेत्र में लड़किया आगे जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पहले लड़कियो के साथ भेद-भाव होता था अब लड़िकिया बराबरी की स्थिति में आ गयी है। जनपद-जौनपुर में भ्रूण हत्या का चलन नही है। हम सभी मिल कर लिंग असमानता को समाप्त कर सकते है जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। जिसमें कुल 06 श्रेणियों में 25000 धनराशि प्राप्त होती है। आये हुए सभी प्रतिभागियों का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय डॉ महेन्द्र गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। बालिका जन्मोत्सव में केक काटा गया और पिछले दो दिनों में जन्मी बच्चियों को बेबी हिमालया गिफ्ट पैक और मिठाई का पैकेट दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा किया गया।
0 Comments