धूमधाम से मनाया गया श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्थापना दिवस
याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पदाधिकारियों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
जिला प्रशासन द्वारा महासमिति का अपेक्षित सहयोग न करने को लेकर आक्रोश
जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46 वां स्थापना दिवस नवदुर्गा शिव मंदिर पर 2 अक्टूबर को महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य सोभनाथ आर्य और संचालन श्री दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए स्थापना दिवस पर आए हुए समस्त संरक्षक सदस्य विशिष्ट सदस्य एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों महान विभूतियो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में आगामी शारदीय नवरात्र आरंभ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महासमिति की स्थापना दिवस के बारे में प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने अपने संबोधन ने प्रशासन से पुनः मांग किये कि प्रशासन ने जो वादा किया था अब तक वह पूर्ण नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि कल से ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाएगी हम प्रशासन से पूर्ण विश्वास रखते हुए यह मांग करते हैं कि सड़क पानी बिजली और जो मांगे हैं उसको जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए ।इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने अपने संबोधन में महासमिति की स्थापना पर प्रकाश डाला और महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष वर्तमान विशिष्ट सदस्य मोती लाल यादव ने अपने संबोधन में महासमिति के स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 1979 से अब तक के सफर का जिक्र करते हुए कहा की महासमिति आज 727 समितियां का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट सदस्य अतुल सिंह मुन्ना अपने उद्बोधन में महासमिति परिवार से जुड़े सभी समितियां का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष वर्तमान विशिष्ट सदस्य अनिल अस्थाना ने अपने उद्बोधन में महासमिति के विकास पर प्रकाश डाला और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। महा समिति के अध्यक्ष मनीष देव ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर महासमिति की स्थापना की गई थी उस उद्देश्य को पूरी निष्ठा के साथ कायम रखा जाएगा साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पर द्वारा शारदीय नवरात्र को लेकर दिए गए ज्ञापन के क्रम में कार्य न करने और अपेक्षित सहयोग न करने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि यदि काम नहीं हुआ तो महासमिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अरविंद बैंकर, विनय बरोतिया, अतुल प्रताप सिंह, लाल चन्द्र निषाद एवं विवेक सिंह के साथ- साथ राम प्रकाश यादव, सर्वेश यादव, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि शैलेंद्र मिश्रा, अमित गुप्ता संतोष मौर्य सुमित उपाध्याय करण बिंद आशीष रावत सौरभ जायसवाल और मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र दुबे ऐडवोकेट, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे और अंत में रवि शर्मा ने सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किए।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।
0 Comments