राहुल गांधी के चहेते अंकुल मौर्या को कांग्रेस में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी , आया सियासी भूचाल

राहुल गांधी के चहेते अंकुल मौर्या को कांग्रेस में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी , आया सियासी भूचाल

जौनपुर । उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से अंकुल मौर्या को उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अंकुल मौर्या जौनपुर जनपद के ग्राम पदुमपुर के निवासी हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए अंकुल मौर्या ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व - श्रीमती सोनिया गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद, प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री विशाल सिंह, प्रदेश प्रभारी श्री मिलिंद गौतम, तथा श्री हेवरन कांसना का आभार प्रकट किया।

उन्होंने इसे एक आम कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए कहा, मैं पार्टी हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व का विषय है।

उनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सद्दाम प्रधान, पंकज सोनकर, शाहनवाज़ मंज़ूर सभासद, शशांक सोनकर, मो. सादिक,वामिक रियाज़ सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments