जिला महामंत्री भाजपा यूवा मोर्चा ऋषिकेश श्रीवास्तव शैकी का आकस्मिक निधन

जिला महामंत्री भाजपा यूवा मोर्चा  ऋषिकेश श्रीवास्तव शैकी का आकस्मिक निधन 


जनपद में शोक की लहर बीजेपी नेताओं सहित तमाम लोगों का शोक संवेदना प्रकट करने वालो का लगा ताता                      
जौनपुर,12 मई ।जिला महामंत्री भाजपा यूवा मोर्चा छोटे भाई ऋषिकेश श्रीवास्तव शैकी का हुसैनाबाद स्थित निवास पर इलाज के दौरान आज आकस्मिक  निधन हो गया। एक साल पहले लखनऊ जाते समय थार  गाड़ी से रोड एक्सीडेंट में घायल हों गए थे तब से आज तक इलाज चल रहा था।
सैंकी की असमय मृत्यु की खबर फैलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और युवा वर्ग में उनके निधन की खबर पर गहरा शोक जताया है है।  ऋषिकेश न सिर्फ एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता थे, बल्कि युवाओं में लोकप्रियता के चलते सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
उनके निधन पर बीजेपी के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों कायस्थ समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई नेताओं ने कहा कि सैंकी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।  उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। शैकी का जाना कायस्थ परिवार, भाजपा परिवार के लिए दुखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे ॐ शांति 🙏 ॐ शान्ति ॐ शान्ति

Post a Comment

0 Comments