अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के किन्नर समिति के द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया

जौनपुर - सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य सुविधा, किन्नर एव साँस्कृतिक संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वांचल की प्रसिद्ध माँ शीतला धाम कार्य समिति के अध्यक्षता में माँ शीतला पार्क में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की किन्नर समिति के पायल किन्नर के द्वारा वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया! शीलता धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने कहा  कि गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट किन्नर समिति की पायल किन्नर ने कहा कि वृक्षो के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है ऐसे में आए दिन हरे पेड़ों की कटाई जोरों से हो रही है सर्वप्रथम हमें उन्हें रोकना है और आसपास में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना होगा जिससे कि आने वाले समय में लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना हो जैसा कि कोविड-19 में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची हुई थी हम ऐसे पेड़ लगाए हैं जिनसे पर्यावरण में ज्यादा ऑक्सीजन उत्पन्न होगा!आदर्श त्रिपाठी,,, त्रिजोगी त्रिपाठी, राजू भगत, ट्रस्ट परिवार के किन्नर समिति से शालू किन्नर, किरण किन्नर के साथ मंदिर प्रांगण के सदस्य उपस्थित थे,

Post a Comment

0 Comments