सिकन्दरा की बेटी अंजली सिंह यादव ने किया गांव का नाम रोशन
जौनपुर, 03 जुलाई 2025: ग्राम सिकन्दरा (पोस्ट-जौनपुर) की निवासी अंजली सिंह यादव ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से गांव का नाम गौरवान्वित किया है। उनका चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में "मुख्य सेविका" पद के लिए हुआ है।
अंजली सिंह यादव, श्री राजीव लोचन यादव की सुपुत्री हैं, जो सर्वहितैषी इंटर कॉलेज, मसीहा, जौनपुर में कार्यरत हैं। अंजली की प्रारंभिक शिक्षा राधाकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, गुदरीगंज से हुई, तत्पश्चात स्नातक, परास्नातक एवं बी.एड. की शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अंजली इलाहाबाद में रहकर कर रही थीं। उनके चाचा श्री दिनेश कुमार यादव वर्तमान में जनपद बदायूं में आपूर्ति निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अंजली का लक्ष्य भविष्य में सिविल सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना है।
अंजली सिंह के इस उत्कृष्ट चयन से ग्राम पंचायत सिकन्दरा में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों में गर्व और प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी है। अंजली की इस सफलता से युवा छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
0 Comments