स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय सच्चे जन सेवक थे.....सीमा द्विवेदी

स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय सच्चे जन सेवक थे.....सीमा द्विवेदी
स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय सच्चे जन सेवक थे : सीमा द्विवेदी

जौनपुर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय पंडित माता सेवक उपाध्याय की 11वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास भुइला पर श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि “स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय सच्चे जन सेवक थे। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाया जा सकता है। राष्ट्र की वास्तविक उन्नति तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुँचेगा।”

कार्यक्रम में माता सेवक उपाध्याय फाउंडेशन की ट्रस्टी समरथी देवी ने पुण्यात्मा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। वहीं सुधा मिश्रा और सुशील उपाध्याय ने पिताजी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ पुत्र एवं पूर्व प्रमुख सिकरारा सुधाकर उपाध्याय ने उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा आभार ज्ञापन संतोष उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर सत्यप्रकाश पांडेय, लल्लन उपाध्याय, लालता प्रसाद यादव, अमरजीत सिंह, महेंद्र मिश्रा, श्रीमती राजेश्वरी सिंह, अमित सिंह, शरद सिंह, घनश्याम उपाध्याय, जयंत सिंह, लक्ष्मीनारायण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments