मिशन शक्ति 5.0 के तहत जौनपुर पुलिस का जागरूकता अभियान
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारी लगातार गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेज, बस स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं।
महिला बीट अधिकारियों द्वारा आयोजित चौपालों में महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों, महिला हेल्प डेस्क और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076, 1930 आदि) की जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा कर जागरूक किया जा रहा है। शक्ति दीदी के रूप में जुड़कर पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण देने का प्रयास कर रही हैं।
0 Comments