16 से 27 फरवरी तक चलेगा मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान, 13 फरवरी को मीडिया वर्कशॉप

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में मीजिल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दिनांक 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक संचालित होगा।
अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एमआर का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को खसरा (मीजिल्स) एवं रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष तैयारी की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने हेतु जन-जागरूकता आवश्यक है। इसी क्रम में दिनांक 13 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
उन्होंने जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे उक्त वर्कशॉप में प्रतिभाग कर अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments