जौनपुर। आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा), पंजीकरण संख्या 1739, के प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष जौनपुर डॉ. हेमंत सिंह के नेतृत्व में यूटा का एक प्रतिनिधिमंडल परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री राजकुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद गौतम, बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र सिंह एवं मड़ियाहूं ब्लॉक संगठन मंत्री अविनाश उपाध्याय शामिल रहे।
वार्ता के दौरान डॉ. हेमंत सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि वर्ष 2025 में सेवा के 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक/शिक्षिकाओं का ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृति आदेश माह जनवरी 2026 में पारदर्शी रूप से निर्गत किया गया है।
इसके बावजूद जनपद के विभिन्न विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा संबंधित शिक्षकों का चयन वेतनमान निर्धारण ऑनलाइन सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) में अब तक अंकित नहीं किया जा रहा है।
साथ ही कुछ विकास खंडों में शिक्षकों के मासिक वेतन वैरिएशन में चयन वेतनमान ग्रेड भी नहीं जोड़ा गया है, जिससे शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर यूटा जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह ने आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि
जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को चयन वेतनमान का निर्धारण ऑनलाइन सर्विस बुक में शीघ्र कराने तथा माह फरवरी 2026 के नियमित वेतन वैरिएशन में चयन वेतनमान ग्रेड जोड़कर वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश निर्गत करने की कृपा करें।

0 Comments