एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन यादव ने जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन यादव ने जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

जौनपुर । आप सभी के स्नेह एवं आशीर्वाद से एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल परिवार निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण सफलता सामने आई है।
एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 के छात्र आर्यन यादव ने मोहम्मद हसन कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
आर्यन की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनकी इस सफलता की सराहना की ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद हुसैन खान ने आर्यन यादव को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र ही विद्यालय की पहचान बनते हैं, विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाते रहेंगे। साथ ही अभिभावकों के सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
#school #jaunpur #sports

Post a Comment

0 Comments