जौनपुर में किसान मसीहा स्व. चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा व सेवा भाव से मनाया गया
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के तत्वावधान में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रालोद अर्बन कमेटी के सदस्य मिर्जा जावेद सुल्तान के कटघरा स्थित आवास पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के उपरांत मिर्जा जावेद सुल्तान के नेतृत्व में रालोद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के माध्यम से स्व. चौधरी अजीत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि स्व. चौधरी अजीत सिंह सरलता और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने देश में औद्योगिक सुधारों का ड्राफ्ट तैयार किया, लाइसेंस राज को समाप्त कराने में अहम भूमिका निभाई तथा भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने हमेशा किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और बिना थके, बिना झुके समाज एवं देशहित में कार्य करते रहे।
उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी अजीत सिंह का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक रहा है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक यादव (प्रदेश सचिव), राम बदन सरोज (उपाध्यक्ष), वरिष्ठ नेता सत्य नारायण यादव, जिला प्रवक्ता दयाशंकर यादव, हैदर मेहदी, साहिल आब्दी, मोहम्मद जलालुद्दीन, खिलाड़ी प्रसाद, रमी मिर्जा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्व. चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।

0 Comments