जौनपुर में कैंडल मार्च, आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर में कैंडल मार्च, आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब
जौनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत की खबर के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला, रविवार की रात्रि सदर इमामबाड़ा से मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी एवं अंजुमन शमशीर हैदरी के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जो ईदगाह परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई।
मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई पूरी दुनिया के मज़लूमों के रहनुमा थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की कड़ी निंदा की जाती है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। मौलाना ने अपील की कि लोग संविधान के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की जा सके।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संबंधित देशों के उत्पादों का बहिष्कार कर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट करें।
मार्च के समापन पर आये हुए जनसैलाब ने ईरान में शहीद हुए लोगो के लिए दुआ की और  अमन-ओ-अमान की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।
इस दौरान मौलाना ज़फर हसन खान , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना अम्बर अब्बास , मौलाना सैफ आब्दी , मौलाना आगा मोहसिन , मौलाना यासिर , मौलाना शुजा , मौलाना शाज़ान ज़ैदी , मौलाना अहमद हसन खान , मौलाना शाने आलम , मौलाना हसन हैदर , मौलाना इकरार आज़मी , मौलाना अली अब्बास हायरि , मौलाना शायान हैदर , अली मंज़र , नौशाद हुसैन , दिलदार हुसैन ,ईदू भाई , शाहिद मेहदी , साजिद ज़ैदी , रिज़वान हुसैन के साथ बड़ी हज़ारो की संख्या में जनसैलाब उमड़ा रहा ।

Post a Comment

0 Comments