अमीक जामेई का अनोखा अंदाज़: जमीनी जुड़ाव से सियासत में नई हलचल
जौनपुर । राजनीतिक माहौल के बीच समाजवादी पार्टी अब अपनी रणनीति को और धार देती नजर आ रही है। भाजपा को टक्कर देने के लिए पार्टी नए अंदाज़ में जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही है।
इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई इन दिनों अपने गृह जनपद जौनपुर के दौरे पर हैं, जहां वे लगातार सदर विधानसभा को पार्टी के पक्ष में मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान अमीक जामेई ने गुरैनी स्थित गौ सेवक मौलाना अरशद की गौशाला का दौरा किया। वहां उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और काफी समय तक गौ सेवा कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।
राष्ट्रीय स्तर के नेता होने के कारण उनकी यह पहल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे समाज के हर वर्ग से जुड़ने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।
अमीक जामेई का यह अंदाज़ न सिर्फ राजनीतिक संदेश दे रहा है, बल्कि जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता को भी दर्शा रहा है, जिससे आने वाले चुनावी समीकरणों में नई हलचल देखी जा सकती है।

0 Comments