जौनपुर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जौनपुर । जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक अपराध अमित कुमार सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त रजत मिश्रा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रजत मिश्रा (37 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, मूल निवासी दशरथ मिश्रा का छपरा थाना दुबहर जनपद बलिया तथा वर्तमान में संजय नगर कॉलोनी, पहड़िया थाना लालपुर, वाराणसी में रह रहा था। उसे मुखबिर की सूचना पर उसके वर्तमान निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 370/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत था। इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा संख्या 393/25 भी दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की पुष्टि होती है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अपराध अमित कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल राजेश सिंह सेंगर, कांस्टेबल विनय शंकर तथा महिला कांस्टेबल नेहा दीक्षित की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ।

Post a Comment

0 Comments