जनपद। भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको द्वारा देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है।
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया कि नैनो उर्वरक आधुनिक कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
यह अभियान नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की प्रेरणा से ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘सहकार से समृद्धि’ मिशन के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
इफको सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को प्रभावी रूप से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को नैनो उर्वरकों के लाभ और उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

0 Comments