शाही पुल को पेड़ो ने जकड़ा ,संकट में धरोहर!

शाही पुल को पेड़ो ने जकड़ा ,संकट में धरोहर!

जौनपुर का ऐतिहासिक शाही पुल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पुल के नीचे और उस पर बनी गुमटियों के आसपास बरगद, पीपल और पक्कड़ जैसे पेड़ उग आए हैं, जिनकी जड़ें अब इसकी नींव को कमजोर करने लगी हैं। यह स्थिति सीधे तौर पर इस ऐतिहासिक धरोहर के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रही है।
अवैध अतिक्रमण, गंदगी और पेड़ों की अनियंत्रित बढ़त ने पुल की सुंदरता और मजबूती दोनों को नुकसान पहुंचाया है। हैरानी की बात यह है कि जौनपुर के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अगर शीघ्र ही इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह पुरानी धरोहर कभी भी बड़े नुकसान का शिकार हो सकती है। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत अतिक्रमण हटाकर, उगे हुए पेड़ों को नियंत्रित करे और शाही पुल के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान को बचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments