शहनवाज़ मंज़ूर के उद्घाटन से ‘रूबी ऑप्टिकल’ की शानदार शुरुआत, शाहगंज पड़ाव पर उमड़ी भीड़

शहनवाज़ मंज़ूर के उद्घाटन से ‘रूबी ऑप्टिकल’ की शानदार शुरुआत, शाहगंज पड़ाव पर उमड़ी भीड़
जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव स्थित बड़ी मस्जिद रोड पर रविवार को रूबी ऑप्टिकल के भव्य एवं आकर्षक शोरूम का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं रौज़ा अर्जन वार्ड के सभासद शहनवाज़ मंज़ूर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के मौके पर शहनवाज़ मंज़ूर ने कहा कि बदलते दौर में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी हो गई है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस ऑप्टिकल शोरूम का शहर में खुलना आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने प्रोपराइटर फैजान अहमद की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान निश्चित ही गुणवत्ता और विश्वास का नया केंद्र बनेगा।
प्रोपराइटर फैजान अहमद ने बताया कि रूबी ऑप्टिकल में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की सटीक जांच, स्टाइलिश व ब्रांडेड फ्रेम, हर रेंज के लेंस तथा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किफायती दाम में उच्च गुणवत्ता देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, वहीं लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments