अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर सिराज मेहदी ने जताया गहरा दुख
जौनपुर। जनपद की राजनीति के एक सशक्त और जनप्रिय चेहरे, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इसी क्रम में पूर्व एमएलसी एवं एनसीपी माइनॉरिटी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेहदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. मुन्ना सिंह एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा।
सिराज मेहदी ने आगे कहा कि अरुण कुमार सिंह मुन्ना का व्यक्तित्व बेहद सरल, सहज और मिलनसार था। वे सभी वर्गों के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली थी। उनका जाना न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें।
गौरतलब है कि अरुण कुमार सिंह मुन्ना लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित के कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

0 Comments