जौनपुर, 16 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की।
इस दौरान एसएसपी ने डीसीआरबी (DCRB), वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप सेल, संगठित अपराध सेल, सत्यापन सेल, मॉनिटरिंग सेल तथा एफटीए (FTA) सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखाओं में रखे अभिलेखों की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सभी शाखाएं अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखें, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।

0 Comments