जौनपुर में उभरा नया चेहरा! रमेश मौर्य की सपा प्रमुख से सीधी मुलाकात, सियासत में मचा हलचल

जौनपुर में उभरा नया चेहरा! रमेश मौर्य की सपा प्रमुख से सीधी मुलाकात, सियासत में मचा हलचल

आरिफ़ हुसैनी

जौनपुर/लखनऊ। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता रमेश मौर्य ने अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।
मुलाकात के दौरान रमेश मौर्य ने जौनपुर के मौजूदा सियासी हालात पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने जौनपुर में संगठन को मजबूत करने को लेकर खास रणनीति साझा की और रमेश मौर्य को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया और इस दिशा में काम करने के लिए रमेश मौर्य को अहम जिम्मेदारी सौंपी। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी युवा चेहरों पर भरोसा जताते हुए संगठन को धार देने में जुटी है।
खास बात यह रही कि अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिन पर हुई इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। रमेश मौर्य की सपा प्रमुख से अचानक हुई इस मुलाकात ने जौनपुर का सियासी तापमान बढ़ा दिया है और इसे आने वाले समय में बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रमेश मौर्य की बढ़ती सक्रियता और शीर्ष नेतृत्व से सीधा संपर्क उन्हें जिले की राजनीति में एक मजबूत युवा चेहरा बना सकता है। वहीं, इस मुलाकात के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा जौनपुर में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

Post a Comment

0 Comments