अंबेडकर जयंती पर जौनपुर में छाए जगदीश प्रसाद मौर्य, सपा में बने सबसे चर्चित चेहरा!

अंबेडकर जयंती पर जौनपुर में छाए जगदीश प्रसाद मौर्य,  सपा में बने सबसे चर्चित चेहरा!
आरिफ़ हुसैनी 
जौनपुर। अंबेडकर जयंती के मौके पर पूरे जिले में हुए कार्यक्रमों के बीच बेगमगंज में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू मौर्य का अलग ही जलवा देखने को मिला।
अपने वार्ड से गुजर रहे जुलूस का भव्य स्वागत करते हुए जगदीश प्रसाद मौर्य ने न सिर्फ लोगों का सम्मान किया, बल्कि अपनी मजबूत संगठन क्षमता और जनसमर्थन का भी खुला प्रदर्शन किया।
जुलूस में शामिल भारी भीड़, “जय भीम” के गूंजते नारे और आकर्षक झांकियों के बीच गप्पू मौर्य की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को जिला स्तर की पहचान दे दी।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो जगदीश प्रसाद मौर्य अब सिर्फ एक वार्ड तक सीमित नेता नहीं रहे, बल्कि समाजवादी खेमे में जिले के मजबूत और प्रभावशाली चेहरों में तेजी से उभर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उनकी बढ़ती पकड़ साफ संकेत दे रही है कि आने वाले समय में जौनपुर की सियासत में गप्पू मौर्य एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments