BREAKING: भेस्की में PRIYA SAROJ का POWER SHOW, गूंजा ‘जय भीम’!

BREAKING: भेस्की में PRIYA SAROJ का POWER SHOW, गूंजा ‘जय भीम’!
प्रयागराज। मछलीशहर की लोकप्रिय सांसद प्रिया सरोज ने आज विधानसभा हंडिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भेस्की में आयोजित भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रिया सरोज ने बाबा साहब के संघर्ष, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए महान योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।

उनके संबोधन ने उपस्थित जनसमूह में नया उत्साह भर दिया और लोगों को शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments