MSS पब्लिक स्कूल जमालपुर बना शिक्षा का मजबूत स्तंभ, भव्य कन्वोकेशन सेरेमनी में दिखा उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर

MSS पब्लिक स्कूल जमालपुर बना शिक्षा का मजबूत स्तंभ, भव्य कन्वोकेशन सेरेमनी में दिखा उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर
जौनपुर । MSS पब्लिक स्कूल जमालपुर ने अपने उच्च शैक्षणिक स्तर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिचय देते हुए भव्य कन्वोकेशन सेरेमनी का आयोजन किया। यह विद्यालय क्षेत्र में अनुशासन, आधुनिक शिक्षा पद्धति और शानदार परीक्षा परिणामों के लिए लगातार पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ए.एच. खान (न्यूक्लियर साइंटिस्ट, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई) एवं आरिफ हुसैनी सीनियर जर्नलिस्ट एवं ब्यूरो चीफ, डीडी न्यूज़ ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ ए.एच. खान ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि “एमएसएस पब्लिक स्कूल जमालपुर जिस तरह से छात्रों को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नैतिक मूल्यों से जोड़ रहा है, वह काबिले-तारीफ है। ऐसे संस्थान ही देश का भविष्य तैयार करते हैं।”
यहां की शिक्षण पद्धति में स्मार्ट क्लास, अनुशासित वातावरण और अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
मुख्यातिथि वरिष्ठ पत्रकार आरिफ हुसैनी ने भी विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “छोटे शहरों में इस स्तर की शिक्षा देना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह संस्थान बच्चों को न केवल पढ़ाई बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनने की दिशा देता है।”
इस अवसर पर शिवमोहन मिश्रा, मंसूर हसन खान एवं विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद हुसैन खान ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
प्रबंधक दिलशाद हुसैन खान ने अभिभावकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता की नींव बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कन्वोकेशन सेरेमनी न केवल एक समारोह रही, बल्कि एमएस पब्लिक स्कूल जमालपुर के बढ़ते शैक्षणिक स्तर, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत झलक भी पेश कर गई, जिससे यह विद्यालय जौनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बनता जा रहा है।
#jaunpur #jaunpurnews #viralphoto #school #msspublicschool

Post a Comment

0 Comments