जौनपुर। अखण्ड भूमि कम्युनिटी कार्यकर्ता समिति के तत्वावधान में बुधवार को गरीब एवं असहाय बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत 30 बच्चों को शिक्षा का लाभ दिलाया गया। संस्था द्वारा यह पहल लगातार दूसरे वर्ष भी जारी रखी गई है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में भी 30 गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा योजना से जोड़ा गया था। वहीं वर्ष 2026 में पुनः 30 बच्चों का चयन कर उन्हें इन्द्रप्रस्थ विद्यालय, इन्द्रप्रस्थ नगर, महिमापुर, जलालपुर जौनपुर में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई। इस प्रकार अब तक कुल 60 बच्चों को संस्था की ओर से शिक्षा योजना का लाभ मिल चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मनोज यादव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
संस्था के संस्थापक संजय मौर्य ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने का अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में सह संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल रावत, राष्ट्रीय सचिव रेखा सिंह, महिला अध्यक्ष गरिमा सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री उस्मान अली, विद्यालय प्रबंधक मनीष यादव, जिला मीडिया प्रभारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी रुस्तम अली, रविशंकर यादव एवं प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments