जौनपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टीडी कॉलेज के फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सिंह का निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक कुशल शिक्षक, सरल स्वभाव के व्यक्ति और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
श्री मेहदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 Comments