आज माटा गांव ही नहीं, पूरा गाज़ीपुर अपने इस होनहार बेटे पर गर्व कर रहा है


आज माटा गांव ही नहीं, पूरा गाज़ीपुर अपने इस होनहार बेटे पर गर्व कर रहा है

गाज़ीपुर। मेहनत, लगन और माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता की नई इबारत लिखते हुए जनपद के माटा गांव निवासी सैयद शाहिद रज़ा के इकलौते पुत्र सैयद क़मर रज़ा का उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में CEO पद पर चयन हुआ है। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
ग्रामीणों ने क़मर रज़ा की इस उपलब्धि को माटा गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव के युवाओं में भी नया उत्साह और प्रेरणा देखने को मिल रही है।

सफलता मिलने पर सैयद क़मर रज़ा ने विनम्रता के साथ अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग, दुआओं और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

जानकारी के अनुसार, क़मर रज़ा के पिता सैयद शाहिद रज़ा गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद ब्लॉक अंतर्गत प्रानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता कासिमाबाद ब्लॉक के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। उनकी बड़ी बहन बिहार के मधेपुरा जिले के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

क़मर रज़ा की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments