बक्शा के कंपोजिट विद्यालय रन्नो दक्षिण पट्टी में चोरी, स्टेबलाइजर व कैमरे ले गए चोर

जौनपुर। बक्शा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रन्नो दक्षिण पट्टी में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर कमरे में रखा लगभग 5 किलोवाट क्षमता का स्टेबलाइजर तथा विद्यालय परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए।
घटना के दौरान चोरों ने बरामदे में लगे एक कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, विद्यालय परिसर की जमीन पर लगी टाइल्स भी तोड़ दी गईं, जिससे विद्यालय की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी होने पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विद्यालय परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments