नवागत बीएसए समीर का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

नवागत बीएसए समीर का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर का उनके कार्यालय में स्वागत किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज, मंडलीय मंत्री कुंवर यशवंत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव, बक्सा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष जय सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि जौनपुर सिराज-ए-हिंद की ऐतिहासिक धरती है, जहां शिक्षा का माहौल सदैव उच्च स्तर का रहा है। उन्होंने आशा जताई कि नवागत बीएसए के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
नवागत बीएसए समीर ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सामंजस्य से जनपद में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने का कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments