जौनपुर। शासन की मंशानुरुप जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के अन्तर्गत बीएसए जौनपुर श्री समीर द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में स्वयं वृक्षारोपण करते हुए शिक्षकों से विद्यालयों में वृक्षारोपण हेतु किया प्रेरित करते हुए *‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘* अभियान का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में उपस्थित कार्यालय व विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने शिक्षक संगठनों एवं अध्यापकों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को मजबूत किया जा सके।
जनपद के समस्त परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में व्यापक वृक्षारोपण कराये जाने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बी.एस.ए. ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भी पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया जाए, जिससे उनमें प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विजय बहादुर, विन्ध्यवासिनी, राजू, महेन्द्र तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0 Comments