विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक विद्यालय शकरमंडी में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक विद्यालय शकरमंडी में हुआ वृक्षारोपण
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बच्चों और शिक्षकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जौनपुर, 5 जून 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय शकरमंडी, नगर क्षेत्र जौनपुर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। उपस्थित शिक्षकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता मौर्य एवं एसआरजी अजय कुमार मौर्य ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Post a Comment

0 Comments