27 जुलाई को जौनपुर आएंगे प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री ए. के. शर्मा 27 जुलाई 2026 को जौनपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस लाइन सभागार, जौनपुर में उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
सायं 5:00 बजे – कोर कमेटी की बैठक
सायं 5:30 बजे – प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक
सायं 6:00 बजे – जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
बैठकों में जनपद में संचालित विकास कार्यों, शहरी विकास योजनाओं, ऊर्जा विभाग की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments