जौनपुर: 27 जुलाई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

जौनपुर: 27 जुलाई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने जानकारी दी है कि 27 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल Anandiben Patel का जौनपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह Veer Bahadur Singh Purvanchal University में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल का पूर्वान्ह 10:45 बजे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। दीक्षांत समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत महामहिम राज्यपाल अपरान्ह 2:50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0 Comments