ओम प्रकाश सिंह प्रबंधक व अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित
बदलापुर (जौनपुर)। सल्तनत बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट, श्रीकृष्ण नगर, बदलापुर के प्रबंध समिति चुनाव-2026 की मतगणना संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने परिणाम घोषित किया।
घोषित परिणाम के अनुसार श्री अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर तथा श्री ओम प्रकाश सिंह प्रबंधक पद पर पुनः निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्री लाल बहादुर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदों एवं सदस्यों के निर्वाचन की भी विधिवत घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रबंधक पद पर विजय के बाद श्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय की गरिमा, गुणवत्ता एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री ओम प्रकाश सिंह की पुनः विजय पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

0 Comments