सिरकोनी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश एवं विद्यालय के अध्यापकों के प्रयास से प्राथमिक विद्यालय हरजूपुर में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए शतरंज गतिविधि का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ शतरंज खेलते हुए अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता और निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य, आत्मविश्वास और समस्या समाधान की क्षमता का विकास करते हैं।
विद्यालय परिवार ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

0 Comments