जौनपुर, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0 Comments