सिरकोनी, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत प्राथमिक विद्यालय चकतली, सिरकोनी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर समीर के निर्देश के क्रम में तथा खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, तिरंगे के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।

0 Comments