जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय शंकर मंडी, नगर क्षेत्र जौनपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में झंडारोहण किया गया।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि श्री रमेश शर्मा ने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सभासद प्रतिनिधि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जनपद की SRG टीम के सदस्य अजय कुमार मौर्य एवं डॉ. उमेश चंद्र मिश्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

0 Comments