सोलर ब्राइट पावर सॉल्यूशन का भव्य उद्घाटन संपन्न

जौनपुर। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सोलर ब्राइट पावर सॉल्यूशन के जौनपुर शाखा का भव्य उद्घाटन आज हमजा चिहिटी रोड, सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर उपस्थित रहे।

समारोह में फरहत अल्वी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु ने सरकार की सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा का बेहतर विकल्प है।

कार्यक्रम में निजामुद्दीन, रशीद अहमद, आरिफ अंसारी, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी, सभासद अलमास तथा समाजसेवी मिंटू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं सोलर ब्राइट पावर सॉल्यूशन के ऑनर फरहत अल्वी, मोहम्मद अकरम एवं मनोज कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, कंपनी के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments