हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना जफराबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 199/2026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित श्यामलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय दयाराम पटेल, निवासी हरसिंह पट्टी, थाना जफराबाद, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मुख्तार राम, हेड कांस्टेबल सुधीर दुबे तथा कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments