जौनपुर। खेल दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर, विकासखंड धर्मापुर में छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ खेल में प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल के माध्यम से उनमें शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अचल हरी मूर्ति, एआरपी महेंद्र यादव एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित खेल गतिविधि के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया।

0 Comments