जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जफराबाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के संबंध में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में जफराबाद पुलिस टीम ने रामलवट उर्फ सोनू पुत्र जुगुल किशोर निवासी करमही, थाना जफराबाद, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसका चालान माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार तथा आरक्षी विकास कुमार यादव शामिल रहे।

0 Comments