सरपतहाँ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरपतहाँ पुलिस टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अभियुक्त हरीश उर्फ सन्तोषी वर्मा पुत्र रामआसरे, निवासी बाल्मीकपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एसएसटी संख्या 47/2010 में धारा 323, 504, 506, 325 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)10 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेराम यादव, कांस्टेबल अनुपम गुप्ता एवं रिक्रूट कांस्टेबल जगदीश कुमार, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments