स्वतंत्रता दिवस पर शिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक नजमी ने किया ध्वजारोहण
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर स्थित रज़ा डी एम शिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक नजमुल हसन 'नजमी' द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य डा. अलमदार नज़र द्वारा "प्रतिज्ञा" पढ़कर सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। छात्र- छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र- छात्रायें, सम्मानित ट्रस्टी मेंबर्स, विद्यालय परिवार, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं अभिभावक गण आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments