प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का गृह जनपद में भव्य स्वागत, कोटेदारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
जौनपुर। उचित मूल्य विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन में ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने के उपलक्ष्य में कोटेदार संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का उनके गृह जनपद जौनपुर में भव्य स्वागत एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉकों से पहुंचे बड़ी संख्या में कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दयाशंकर निगम, मीडिया प्रभारी सलीमुल्लाह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार शाहगंज प्रदीप कुमार यादव, लुकमान अहमद, तहसील अध्यक्ष वीरेद्र कुमार दुबे मरियाहू तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव मछली शहर तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव नगर के दुकानदार संतोष गुप्ता मनोज कुमार जायसवाल अनुज जायसवाल अशोक जायसवाल अमरनाथ संतोष यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक

0 Comments