कमीशन बढ़ा तो कोटेदारों ने मनाया जश्न , जौनपुर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का भव्य स्वागत

कमीशन बढ़ा तो कोटेदारों ने मनाया जश्न , जौनपुर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का भव्य स्वागत

कमीशन बढ़कर ₹125 हुआ, अब ₹200 प्रति कुंतल की मांग

प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का गृह जनपद में भव्य स्वागत, कोटेदारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

जौनपुर। उचित मूल्य विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने पर कोटेदार संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का उनके गृह जनपद जौनपुर में भव्य स्वागत एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों एवं विकासखंडों से पहुंचे बड़ी संख्या में कोटेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में कोटेदारों ने कमीशन में वृद्धि किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कोटेदारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए कमीशन को बढ़ाकर ₹200 प्रति कुंतल किए जाने की मांग की।

कोटेदारों का कहना था कि महंगाई और वितरण व्यवस्था से जुड़ी बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान कमीशन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से कोटेदारों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए कमीशन में और वृद्धि किए जाने की मांग की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दयाशंकर निगम, मीडिया प्रभारी सलीमुल्लाह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार, शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, लुकमान अहमद, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दुबे, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव समेत विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉकों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।

समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कोटेदारों का आभार जताते हुए उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कोटेदारों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments